बोकारो, अप्रैल 7 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गर्मी में बिजली की ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए प्रखंड के बुंडू पंचायत के चार स्थानों पर नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब ग्रामीणों को गर्मी में बिजली की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। उक्त बातें प्रखंड के बुंडू पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति ने हिन्दुस्तान के साथ बात करते हुए मंगलवार को कही। मुखिया ने बताया कि चार विद्युत ट्रांसफार्मर में बाजार टांड, केवट टोला, भोला सिंह कॉलोनी और बुंडू मेला टांड में लगाया जाएगा। बुंडू पंचायत के तहत बाजार टांड बाटामोड होते हुए मठ टोला और ईमाम बाडा होते हुए मस्जिद तक जाने वाली लाइन में ओवरलोड के कारण गर्मी के दिनों में काफी परेशानी होती थी, जिसे देखते हुए अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। मुखिया ने बताया कि फिलहाल बाजार टांड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.