बोकारो, जून 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। बुंडू पंचायत के तृतीय सत्र के चौथे वर्षगांठ सह सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को बुंडू मेला टांड स्थित वीणा परिषद ट्रस्ट परिसर में धूमधाम से किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा पंचायत को विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का कार्य बुंडू पंचायत ने किया है। इसी का परिणाम है कि पंचायत को राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। सांसद ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार की ओर से पंचायतों को विकास कार्यों के लिए कोई विशेष फंड नहीं मिला, इसके बावजूद मुखिया निहारिका सुकृति ने सीमित संसाधनों में भी विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पंचायत की उपलब्धियां यहां की ज...