बुंडू गांव के ग्रामीणों ने सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की
हजारीबाग, मई 14 -- बरही, प्रतिनिधि। मलकोको पंचायत के बुंडू गांव के ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन देकर गांव के सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि सार्वजनिक भूमि अडवार, स्कूल, अस्पताल, मंदिर के निर्माण के लिए है। गांव के कुछ लोग इसका अतिक्रमण कर रहे हैं और भूमि हड़पने की साजिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन देकर अतिक्रमण को हटाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन की प्रति एसडीओ को भी दी है। आवेदन देने वालों में पंचायत समिति सदस्य नीलम कुमारी, रोहित यादव, गोविंद यादव, सकलदेव यादव, शिवशंकर यादव, मुकेश यादव, दिलीप यादव, बालगोविंद यादव और संतोष गिरि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.