बुंडू के स्कूल में चला नशामुक्ति अभियान, छात्रों ने ली शपथ
रांची, जून 25 -- बुंडू, संवाददाता। रमेश सिंह मुंडा प्लस टू हाई स्कूल में गुरुवार को नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीएसपी ओम प्रकाश, थाना इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो, महिला थाना प्रभारी खुशबू कुमारी सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को गांजा, अफीम, चरस, शराब सहित मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा और अनुशासन अपनाने की अपील की गई। महिला थाना प्रभारी ने साइबर अपराध और व्यक्तिगत सुरक्षा की जानकारी दी। अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त समाज का निर्माण करना जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य : डालसा सचिव यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.