रांची, मार्च 13 -- बुंडू,संवाददाता। बुंडू प्रखंड के बाघाडीह और एदेलहातू गांवों में शुक्रवार दोपहर अचानक खलिहान में रखी पुआल की चाकी में आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। दोनों घटनाएं लगभग दोपहर 2:30 बजे की बताई जा रही हैं। बाघाडीह गांव के किसान मनोहर महतो ने बताया कि खलिहान में रखे पुआल में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे साल की मेहनत जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। ग्रामीणों और अग्निशामक दल के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। वहीं इस घटना में उन्हें करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं एदेलहातू गांव के किसान दिगंबर महतो ने बताया कि उनके खलिहान में रखा पुआल आग की चपेट में आ गया। इससे लगभग 60 हजार रुपये की क्षति हुई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। अग्निशामक दल देर शाम गांव पहुंचा। दोनो...