बुंडू के ग्रामीणों ने की आबादी क्षेत्र से 11 हजार वोल्ट के बिजली तार व खंभा बदलने की मांग
हजारीबाग, मई 15 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के बुंडू गांव के ग्रामीणों ने सहायक विद्युत अभियंता को आवेदन देकर आबादी क्षेत्र से 11 हजार वोल्ट के बिजली तार और खंभा को बदलने मांग की है। ग्रामीणों ने सहायक विद्युत अभियंता को बताया कि कई बार 11 हजार वोल्ट के तार गिरने से जानवरों की मौत और ग्रामीणों का नुक़सान हुआ है। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 11 हजार वोल्ट का बिजली तार बुंडू के माॅडल स्कूल, उपस्वास्थ्य केंद्र, मंदिर होते हुए घनी आबादी के बीच से गुजरी है। ऐसे में दुर्घटना की संभावना से लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि आबादी से हटकर ग्रामीणों की ही जमीन है जिसपर खंबा और तार स्थानांतरित किया जा सकता है। ग्रामीणों ने कहा है कि वे सभी सहयोग करने के लिए तैयार हैं और बरसात के पहले 11 हजार वोल्ट के तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.