रांची, फरवरी 9 -- बुंडू, संवाददाता। एनएच-33 पर दशम फॉल थाना क्षेत्र की तैमारा घाटी के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जल गया। घटना सोमवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार ट्रक जमशेदपुर की ओर से रांची की तरफ आ रहा था। इसी दौरान तैमारा घाटी स्थित एक लाइन होटल के पास चालक और खलासी वाहन खड़ाकर भोजन करने उतरे। उसी दौरान ट्रक के केबिन से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती रहीं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.