रांची, नवम्बर 20 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू की 14 सूत्री जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जय हो सेवा संस्था का दो दिनी धरना गुरुवार को संपन्न हो गया। संस्था के सदस्यों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद बुधवार और गुरुवार की रात धरने पर डटे रहकर अपनी मांगों के प्रति दृढ़ता दिखाई। धरने का नेतृत्व संस्था के संस्थापक राजकिशोर कुशवाहा ने किया, जबकि अध्यक्षता पवन महतो और संचालन विष्णु स्वांसी तथा भय भंजन महतो ने किया। 14 सूत्री मांग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, सीओ, नगर प्रशासक बुंडू, अनुमंडल अस्पताल अधीक्षक और रांची के उपायुक्त को सौंपा गया था। राजकिशोर कुशवाहा ने कहा कि रानीचुआं की सफाई, कुंदन होटल के बगल में शौचालय की साफ-सफाई और विधायक द्वारा 50 बेड के फेब्रिकेटेड अस्पताल का उद्घाटन किया जाना आंदोलनकारियों की जीत है। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.