बुंगाछीना में चरस के साथ एक पकड़ा
पिथौरागढ़, सितम्बर 9 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। थल पुलिस ने बुंगाछीना में एक व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा। बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में टीम ने बीते शाम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नखनौली निवासी हरीश सिंह के पास से 104 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। टीम में अपर उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा, अपर उपनिरीक्षक दीपक, कांस्टेबल नवीन राणा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.