बी.डी. इंटर कॉलेज में गूंजी छात्र शक्ति की आवाज
संभल, अगस्त 21 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को बी.डी. इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। सुबह नौ बजे आयोजित अभियान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को संगठन के उद्देश्यों, छात्र हितों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। अभाविप के जिला संयोजक मीडिया मनसाफ प्रजापति ने कहा कि विद्यार्थी परिषद लगातार छात्र-छात्राओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है। उन्होंने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि अभाविप ने इसके विरोध में एनटीए कार्यालय का घेराव किया और देश-प्रदेश में प्रदर्शन किए थे। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.