नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- MNNIT Allahabad Placement 2026: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अक्सर यह माना जाता है कि कंप्यूटर साइंस (CSE) ही सबसे बेहतरीन प्लेसमेंट देने वाली ब्रांच है। लेकिन मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) के 2026 के प्लेसमेंट आंकड़ों ने इस पुरानी सोच को बदल दिया है। इस साल के प्लेसमेंट रिकॉर्ड में एक बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है, जहां प्लेसमेंट प्रतिशत के मामले में सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच ने कंप्यूटर साइंस (CSE) को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही संस्थान का हाईएस्ट सैलरी पैकेज 96 लाख रहा है।88.1% रहा ओवरऑल प्लेसमेंट रिकॉर्ड MNNIT इलाहाबाद (प्रयागराज) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2026 के BTech प्लेसमेंट सीजन में कुल 924 योग्य छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 814 छात्रों को शानदार नौकरियां मिलीं ...