बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने को प्रशासन ने कमर कसी
आगरा, मई 30 -- आगामी संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड को सकुशल व निष्पक्ष कराए जाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। डीएम प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षा31 मई को प्रथम पाली प्रातः नौ बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक होगी। यह भी पढ़ें- कल छह केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जनपद के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 1174 परीक्षार्थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.