बी.आर.एम. कॉलेज को मिली नई प्रभारी प्राचार्या,
मुंगेर, जून 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय के एकमात्र महिला कॉलेज बीआरएम कॉलेज में सोमवार को डॉ वंदना कुमारी ने प्रभारी प्राचार्या के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि, प्राचार्य का पद अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण होता है, क्योंकि इससे छात्राओं का भविष्य जुड़ा होता है। छात्राओं के हितों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन तथा महाविद्यालय की आधारभूत संरचना में सुधार उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं, मौके पर पूर्व प्रभारी प्राचार्या डॉ निर्मला कुमारी ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि, उनके नेतृत्व में कॉलेज विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। पदभार ग्रहण समारोह के मौके पर डॉ मृत्युंजय कुमार मिश्रा एवं डॉ श्याम कुमार सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी रमण वर्मा, चंदन कुमार चौधरी, गोपाल कुमार, राव विमल, सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.