बी-बोस : 12वीं की दो परीक्षाओं की तिथि बदली
पटना, जुलाई 10 -- बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) ने उच्चतर माध्यमिक (12वीं) सैद्धांतिक परीक्षा, जून 2026 के दो परीक्षाओं की तिथि में संशोधन किया है। बोर्ड ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए 30 जुलाई और 3 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं को अब 17 और 18 अगस्त को कराने का निर्णय लिया है। 30 जुलाई की परीक्षा 17 अगस्त को होगी, जबकि 3 अगस्त की परीक्षा 18 अगस्त को होगी। 17 अगस्त को पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 18 अगस्त को पहली पाली में भूगोल और दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया है, जो 25, 27 और 28 जुलाई 2026 को होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.