देहरादून, अप्रैल 4 -- देहरादून। आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के तीन दिवसीय वार्षिक टेक्नो कल्चरल फेस्ट लम्हे 2026 का शनिवार को गायक बी प्राक की लाइव प्रस्तुति के साथ समापन हुआ। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विजेताओं को मिस्टर लम्हे और मिस लम्हे से नवाजा गया। आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी दीपक सिंह रावत को मिस्टर लम्हे 2026 और जिज्ञासा यूनिवर्सिटी की छात्रा रिया मिश्रा को मिस लम्हे 2026 के खिताब से सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ अनिल सुब्बा राव पायला ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान उप कुलपति डॉ अनीथा रामचन्द्र, मुख्य अतिथि अजीत यादव और डॉ कविता सिंह, अजीत यादव, वरिष्ठ सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ कविता सिंह ने छात्रों को संबोधित किया। पद्मश्री से सम्मानित बांसुरी वादक पं. रोनू मजू...