लखीमपुरखीरी, जून 17 -- लखीमपुर। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम बघमरा स्थित बहुदेशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) लिमिटेड के कार्यालय में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर कार्यालय में घुसे और इन्वर्टर, बैटरी, सीलिंग पंखा, डेस्कटॉप कंप्यूटर, प्रिंटर और ई पॉस मशीन समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। समिति के सचिव मदन लाल भारती ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे खाद वितरण एवं दैनिक कार्यों के बाद कर्मचारी कार्यालय बंद कर अपने घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। यह भी पढ़ें- बी पैक्स समिति कार्यालय में लाखों की चोरी अंदर जाकर देखा तो कार्यालय का सामान बिखरा पड़ा था और कई महत्वपूर्ण उपकरण गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में...