कन्नौज, जुलाई 26 -- सौरिख। खडिऩी बी-पैक्स पर खाद वितरण व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। पिछले 15 दिनों में केवल दो बार खाद का वितरण होने से सैकड़ों किसान बिना खाद लिए वापस लौटने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि उपलब्ध कराई जा रही खाद ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है, जबकि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की भारी आवश्यकता है। आरोप है कि कभी मशीन खराब होने, कभी सर्वर डाउन रहने तो कभी कर्मचारियों के अनुपस्थित होने का हवाला देकर किसानों को घंटों इंतजार कराया जाता है। कई किसानों का कहना है कि अब तक एक सैकड़ा से अधिक किसानों को खाद नहीं मिल सकी है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बी-पैक्स पर खाद वितरण बना किसानों के लिए परेशानी किसानों ने प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग क...