बी-पैक्स केंद्र में लाखों की चोरी का मुकदमा दर्ज
लखीमपुरखीरी, जून 19 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम बघमरा स्थित बी-पैक्स केंद्र जड़ौरा में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार शाम करीब चार बजे सचिव और कर्मचारी खाद वितरण एवं लेखा जोखा का कार्य पूरा कर कार्यालय बंद करके चले गए थे। मंगलवार सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला था। अंदर जाकर देखा तो कार्यालय में रखा इन्वर्टर, बैटरी, सीलिंग पंखा, एलसीडी, डेस्कटॉप कंप्यूटर, प्रिंटर, ई-पॉस मशीन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गायब थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मलिक ने बताया कि समिति सचिव की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.