रांची, मार्च 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित प्रमुख कार्यक्रम 'बी-ट्रिक्स 26' की शुरुआत शुक्रवार को हुई। दो दिवसीय यह प्रबंधन उत्सव अनुभवात्मक शिक्षा, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और नवाचार पर केंद्रित है। उद्घाटन सत्र में डीन छात्र कल्याण डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने भावी प्रबंधन पेशेवरों में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए ऐसे मंचों के महत्व पर जोर दिया। डॉ. संजय कुमार झा और संकाय समन्वयक डॉ. सुजाता प्रियंबदा दास ने भी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। कौशल विकास और महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के प्रबंधकीय कौशल को परखने और निखारने के लिए चार मुख्य प्रतिस्पर्धी ...