हमीरपुर, मार्च 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को सीएमओ कार्यालय में नो स्मोकिंग डे मनाया गया। इस मौके पर लोगों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। सभी को धूम्रपान न करने की शपथ दिलाने के साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीएमओ डॉ.अनूप निगम ने की। उन्होंने बताया कि हर वर्ष मार्च के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1984 में हुई थी। इस दिन लोगों को धूम्रपान न करने के लिए जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि सिगरेट या बीड़ी केवल उसी व्यक्ति को नुकसान नहीं करती, जो इसका सेवन करता है बल्कि उसे भी नुकसान करती है, जो इसके धुएं के संपर्क में बना रहता है। वह व्यक्ति बिना वजह उन बीमारियों की चपेट में आ जाता है, जिसके लिए वह दोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.