मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अदवा बांध पर बाहर से काम करने आए श्रमिकों के साथ गांव के कुछ लोग ने सोमवार की रात बीड़ी-माचिस मांगने को लेकर विवाद कर लिया। मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने जख्मी लोगों का उपचार कराने के बाद चार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के खीरी गांव निवासी साबिर अली का आरोप हैकि अदवा बांध पर हम लोग मजदूरी करते हैं। रात गांव के अर्जुन, पंकज, विनय, ओमप्रकाश आए। बीड़ी माचिस मांगने लगे। इसी बात को लेकर चारों गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मारपीट, चार पर केस पिटाई कर मुझे और जावेद समेत एक अन्य साथी को जख्मी कर दिया। मारपीट के बाद सभी भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करा...