समस्तीपुर, जुलाई 20 -- दलसिंहसराय। शहर के महावीर चौक स्थित भाकपा कार्यालय में सोमवार को बिहार राज्य बीड़ी मज़दूर फेडरेशन की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष गजनफ़र नवाब ने की। बैठक में सबसे पहले दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बीड़ी उद्योग पर तरह-तरह का प्रतिबंध लगाकर इस उद्योग को समाप्त कर रही है। जबकि पूजीपतियों के द्वारा निर्मित मिनी सिगरेट उद्योग को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बीड़ी उद्योग में लगे श्रमिकों के लिये रोजगार श्रृजन करने में विफल हैं। वहीं बीड़ी मज़दूर को 420 रुपये प्रति हजार न्यूनतम मज़दूरी देने की राज्य सरकार की घोषणा कागजों पर ही है।

बैठक के फैसले अध्यक्ष ने बीड़ी मजदूरों समेत अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करते हुये कहा कि इन मुद्...