बेगुसराय, अप्रैल 9 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के बीड़ी मजदूरों जिला श्रम अधिकारी से लिखित शिकायत की है। पबड़ा पंचायत, मेहदाशाहपुर, कमला निवासी मो. अनवर, मो. शमशेर, मो. हसीब, मो. खुर्शीद, मो. जाबेद सहित दर्जनों लोगों ने बीड़ी मजदूर नेता मो. एहतेसामूल हक अंसारी को बुलाकर शिकायत की है। साथ ही, जिला प्रशासन से मजदूरी बढ़ाने का अनुरोध करने के लिए कहा है। इसके बाद नेता ने अधिकारी से शिकायत की है। बताया गया है कि वे लोग बीड़ी मजदूरी पर ही निर्भर रहते हैं। श्रम संसाधन विभाग के द्वारा निर्धारित उचित दैनिक मजदूरी नहीं मिलने के कारण सभी करीगर हड़ताल पर गए हुए हैं। इसके वावजूद इन मजदूरों की मांग को कोई नहीं सुन रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.