बिजनौर, मार्च 5 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीवाला गांव में बीड़ी के बंडल को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो गुटों के बीच मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया। बताया जाता है कि शहर कोतवाली की बेगावाला चौकी अन्तर्गत ग्राम काजीवाला निवासी अनस पुत्र महबूब गांव में परचून की दुकान चलाता है। बुधवार शाम गांव निवासी नईम पुत्र रशीद उसकी दुकान पर बीड़ी का बंडल लेने पहुंचा। आरोप है कि बीड़ी का बंडल खराब निकलने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर बाद नईम पक्ष का वसीम दोबारा दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। इस बात को ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.