औरैया, मई 11 -- अयाना, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को लेकर शासन भले ही बड़े-बड़े अभियान चला रहा हो, लेकिन अयाना क्षेत्र के बीहड़ों में प्रतिबंधित पेड़ों पर धड़ल्ले से आरा चल रहा है। हालात यह हैं कि रात के अंधेरे में ठेकेदार प्रतिबंधित पेड़ों की कटान कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लकड़ी हाईवे किनारे एकत्रित कर रहे हैं, जहां से बाद में ट्रकों के जरिए बाहर भेज दी जाती है। जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के चलते यह खेल लगातार जारी है। रविवार रात अयाना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान जसवंतपुर मोड़ के पास से नीम और अन्य पेड़ों की लकड़ी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। कार्रवाई एसआई राजा नाती ने पुलिस टीम के साथ की। चालक से लकड़ी कटान और परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध प्रपत्र नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर थ...