बीहड़ में झाड़ियां काटने गए युवक से मारपीट का आरोप
इटावा औरैया, मई 30 -- चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र के गांव हरौली बहादुरपुर में बीहड़ क्षेत्र में झाड़ियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक युवक के परिजनों ने चंबल सेंचुरी के वाचर पर मारपीट कराने और पुलिस बुलाकर युवक को थाने भिजवाने का आरोप लगाया है। वहीं वाचर ने मारपीट के आरोपों से इनकार करते हुए कार्रवाई को विभागीय सूचना के आधार पर बताया है। गांव हरौली बहादुरपुर निवासी नेकराम राठौर ने बताया कि उनका पुत्र गगन राठौर खेत में खड़ी मूंग की फसल की रखवाली के लिए बीहड़ के किनारे उगी झाड़ियों को काटने गया था। इसी दौरान पड़ोस के एक युवक ने सेंचुरी विभाग में तैनात वाचर अजय कुमार उर्फ कल्लू को फोन पर सूचना दे दी। यह भी पढ़ें- आयोग की लेखपाल व दरोगा पर कार्रवाई की संस्तुति आरोप है कि सूचना मिलने पर अजय कुमार मौके पर पहुंचे और गगन के साथ मारपीट की। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.