इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव नगला सलहदी और नगला तौर के बीच स्थित बीहड़ क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे जंगली जानवरों के आशियाने, पेड़-पौधे आदि नष्ट हो गए। बलरई थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार किसी राहगीर की लापरवाही आग लगने की वजह बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...