बेगुसराय, जुलाई 30 -- बीहट, निज संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास के 650 वीं जयंती को लेकर भाजपा के द्वारा पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान के तहत कई प्रकार के कार्यक्रम होने हैं। बेगूसराय जिला में संत रविदास समरसता संकल्प अभियान की शुरूआत तेघड़ा विधानसभा के बीहट इब्राहिमपुर टोला से की गई। लोगों ने बीहट इब्राहिमपुर टोला स्थित संत रवि दास की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा तथा उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि सामाजिक समरसता तथा समभाव के सबसे बड़ें पैरोकार थे। भाजपा की केन्द्रीय कमेटी के निर्णय के आलोक में आगामी 26 फरवरी तक पूरे देशभर में समरसता संकल्प अभियान के तहत कई प्रकार के कार्यक्रम होंगे। यह भी पढ़ें- सहरसा : संत रविदास के संदेशों को सभी अपनाए बेगूसराय जिले में बीहट से कार्यक्रम की शुरुआत की गई ह...