बेगुसराय, अप्रैल 1 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में बुधवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में जिले में चिह्नित ब्लैक स्पॉट की स्थिति की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में कुल 36 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हीरा टोल जीरोमाइल, सनहा मोड़, हर-हर महादेव चौक तथा झमटिया ढाला जैसे स्थलों पर साइनबोर्ड, गति सीमा संकेतक, रिफ्लेक्टर एवं रम्बल स्ट्रिप लगाए जाएं। वहीं वीरकुंवर सिंह चौक पन्हांस एवं हरदिया पेट्रोल पंप जैसे स्थलों पर स्पीड ब्रेकर, ज़ेबरा क्रॉसिंग और रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.