बेगुसराय, मार्च 15 -- बीहट, निज संवाददता। हिन्दू राष्ट्र जनजागृति शोभायात्रा के साथ ही अखिल भारतीय पीठ परिषद के तत्वावधान में बीहट में आयोजित आदित्य वाहिनी का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन रविवार को संपन्न हो गया। बीहट संस्कार भवन से सिद्धपीठ बीहट दुर्गा मंदिर होते हुए बीहट रतन चौक से संस्कार भवन तक निकाली गयी शोभायात्रा में 'सनातनी इन्दुसर से मानसर तक भारत वृहद बनायेंगे, हम भारत भव्य बनाएंगे हम हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे' का जयघोष किया। जनजागृति शोभायात्रा से पूर्व सिद्धपीठ बीहट बड़ी दुर्गा मंदिर में हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी में पीठ परिषद के प्रधान संयोजक इंजीनियर राजाराम प्रसाद शर्मा ने कहा कि सनातन वैदिक आर्य सिद्धान्त आज भी सर्वोत्कृष्ट है। शिक्षा, रक्षा, न्याय, कृषि, गौरक्ष्य, वाणिज्य के सनातन प्रकल्प को समझने और क्रियान्वित करने की जरूरत है।...