बेगुसराय, मई 8 -- बीहट, निज संवाददाता। केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने बीहट में बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण कार्य की आधारशिला शुक्रवार को रखी।

निर्माण कार्य की स्वीकृति केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद ने कहा कि बीहट के लोगों की मांग पर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की स्वीकृति केन्द्रीय पथ निर्माण मंत्री नितिन गडकरी ने दी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बीहट में एलिवेटेड फ्लाईओवर बनने से लोगों को जाम के साथ-साथ दुर्घटना से निजात मिलेगी। समय की भी बचत होगी। कार्यकारी एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश केन्द्रीय मंत्री ने दिया।

विकास की दिशा में कदम केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बेगूसराय में आधारभूत संरचना के विकास के कई कार्य हुए हैं और बेगूसराय विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ...