बेगुसराय, फरवरी 15 -- बीहट। बीहट नगर परिषद के वार्ड नं 10 में मुख्य पार्षद बबीता देवी तथा उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने नाला निर्माण कार्य की आधारशिला रविवार को रखी। बीहट नगर परिषद के वार्ड 10 में ब्रह्मदेव सिंह के घर से भरत शर्मा घर होते हुए सीताराम पासवान के घर तक बनने वाले नाला पर कुल 30 लाख रुपये खर्च होने हैं। नाला बनने से उक्त वार्ड के लोगों को सड़क पर जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। मौके पर मौजूद मटिहानी विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.