बेगुसराय, मार्च 21 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक में कई निर्णय लिये गये। गत कार्यवाही की संपुष्टि से शुरू हुई बैठक की कार्यवाही के दौरान नप क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगने में हो रही देरी पर संवेदक को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद बबीता देवी ने करते हुए कहा कि संवेदक यदि नोटिस के बाद भी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू नहीं करता है तो निविदा र्द्द कर फिर से निविदा निकाली जायेगी। बैठक में पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट लाइट की निविदा खोलने की जानकारी भी सशक्त समिति के सदस्यों को दी गई। उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने होल्डिंग टैक्स वसूली में अनियमितता का मामला उठाते हुए होल्डिंग टैक्स वसूली में पारदर्शिता ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.