बीहट नगर परिषद में कामकाज रहा दिनभर ठप
बेगुसराय, अगस्त 3 -- बीहट, निज संवाददाता। रोहतास जिले के डेहरी डालमियानगर के कार्यपालक अधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में सुरक्षा समेत अन्य मांगों को लेकर बिहार नगर सेवा संध के बैनर तले सूबे के कार्यपालक अधिकारी के सामूहिक अवकाश पर रहने के समर्थन में बीहट नगर परिषद कर्मी भी सोमवार से सामूहिक अवकाश पर चले गये। बिहार लोकल बॉडीज इम्पलाईज फेडरेशन तथा नगर निकाय कर्मचारी महासंष के आह्वान पर बीहट नप कर्मी भी सोमवार से सामूहिक अवकाश पर जाने की धोषणा की। इस कारण नगर परिषद का कामकाज सोमवार को दिनभर ठप रहा। बीहट नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो. नदीम व प्रधान सहायक राज कुमार ने बताया कि कार्यपालक अधिकारी की मांगों के समर्थन में नगर परिषद कर्मी भी सामूहिक अवकाश पर चले गये। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नप ईओ के निधन पर शोक की लहर, अधिकारियों व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.