बेगुसराय, फरवरी 24 -- बीहट। बीहट चांदनी चौक के निकट एनएच-31 पर बेतरतीब बिखरे छाय की वजह से मंगलवार की सुबह एक बाइक पर सवार दो युवक फिसलकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराकर परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन बेहतर इलाज के लिए दोनों को बेगूसराय ले गये। स्थानीय रामकृष्ण ने बताया कि एनटीपीसी से छाय लेकर हाईवा के गुजरने पर छाय सड़क पर गिरता रहता है। छाय गिरे रहने से फिसलकर बाइक सवार आये दिन दुर्घटनाग्रस्त होकर या तो चोटिल या फिर असमय काल के गाल में समा रहे हैं। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.