बेगुसराय, अप्रैल 10 -- बीहट,निज संवाददाता। लक्ष्य को तय कर तदनुरूप मेहनत कर बीहट के शाश्वत कुमार ने जीएसटी इंस्पेक्टर बनकर बीहट तथा परिवार का नाम रौशन किया है। बीहट इब्राहिमपुर टोला के शाश्वत ने कर्मचारी चयन आयोग सीजीएल 2025 की परीक्षा में सफलता हासिल कर जीएसटी एवं सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के पद चयनित हुआ है। शाश्वत के पिता मुकेश कुमार सिंह गांव में ही एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। शाश्वत की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो पारिवारिक पृष्ठभूमि सफलता के आड़े नहीं आती। बीहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के पूर्व सचिव व अंतरराष्ट्रीय अंपायर श्यामनंदन सिंह 'पन्नालाल', और संस्कार गुरुकुल के निदेशक रामकृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.