बीहट के विश्वनाथ मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया
बेगुसराय, मार्च 27 -- बीहट। बीहट के विश्वनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को बीहट विश्वनाथ मंदिर, संत अमरदास ठाकुरबाड़ी समेत अन्य मंदिरों पर श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया।भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला, कौशल्या हितकारी का जयघोष गूंजता रहा। हनुमंत ध्वजोरोहण भी किया गया। बीहट विश्वनाथ मंदिर के आचार्य राजकिशोर शरण जी महाराज तथा संत अमरदास ठाकुरबाड़ी के श्रीमहंत मौनी बाबा ने बताया कि प्रभु श्रीराम की कृपा पाने के लिए हनुमान की अराधना जरूरी है।(नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.