बीस हजार रूपए की रंगदारी मांगने के मामले में हिस्ट्रीशीटर बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, मई 21 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव बेगमाबाद निवासी सुधीर मित्तल बड़ा बाजार में शिव मिष्ठान के नाम से दुकान करते है। सुधीर मित्तल ने बताया कि गत 14 मई को एक युवक आया और उसने मिठाई पैक कराई। पैसे मांगने पर कहा कि ईशू नेहरा देंगे। आरोप है कि इसके बाद ईशू नेहरा का फोन आया और गाली देकर कहा कि अब हर माह बीस हजार रुपये और फ्री मिठाई देनी होगी। यह पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर ईशू नेहरा निवासी गांव बेगमाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद दर्ज हुआ ट्रक चोरी का मुकदमा ईशू नेहरा हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.