गंगापार, अप्रैल 18 -- मुखबिर की सूचना पर ऊंचडीह बस अड्डे पर पहुंची मेजा पुलिस ने बीस हजार के इनामी करिया कोल उर्फ करिया नट निवासी कालकन पुलिस चौकी बड़ोखर थाना कोरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल मेजा दीनदयाल सिंह ने बताया कि करिया कोल शातिर बदमाश है, जिसके खिलाफ शहर सहित विभिन्न थानों में चोरी सहित अन्य मामले दर्ज हैं। यह गैंग बनाकर अपराध में लिप्त था। गैंगस्टर में शामिल बदमाशों की जांच एसीपी मेजा ने थाना मेजा को दे रखी थी। जांच के दौरान करिया कोल के साथी धमेन्द्र कोल निवासी लखनपुर, रमेश कोल निवासी बरनपुर, विनोद कुमार निवासी बरनपुर, सोनू उर्फ भूपई निवासी महुली व करिया कोल का नाम सामने आया था, इनमें करिया के चार साथी जो कोरांव थाने के थे, सभी न्यायिक अभिरक्षा में जेल जा चुके है, जबकि यह पुलिस पकड़ से दूर था। यह भी पढ़ें- खगड़िया : 25 ह...