रुद्रपुर, जून 11 -- मयंक त्यागी, किच्छा। बीस जून से चार दिवसीय 20वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जिलों के अंडर 7,9 11 ,15 ,17 वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन लालपुर स्थित भारतीयम पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। गुरुवार को देवभूमि शतरंज संघ उत्तराखंड के महासचिव संजीव चौधरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रथम एवं द्वितीय रहने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वर्ग के ,अनुसार प्रथम व दूसरा प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन 18 जून तक किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- बीस से शुरू होगी राज्य स्तरीय...