बीस सूत्री योजनाओं में सभी मदों में ए श्रेणी लाने के निर्देश
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड बीस सूत्री कार्यक्रम व कार्यान्वयन समिति के राज्य स्तरीय उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी मदों में ए श्रेणी प्राप्त करने के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि मई 2026 में जिले को 37 मदों में से 21 में ए श्रेणी मिली थी, जबकि जून में 40 मदों में से 26 में ए श्रेणी प्राप्त हुई। वर्ष 2025-26 की वार्षिक रैंकिंग में जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जल जीवन मिशन और हर घर जल योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर होग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.