बीस सूत्री में उठे सवाल तो एक सप्ताह में जांच व कार्रवाई का आश्वासन
अररिया, जून 7 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय शहर में बुडको द्वारा कराए गए दो बड़े सड़क एवं नाला निर्माण कार्य विवादों के केंद्र में आ गए हैं। करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित दोनों परियोजनाओं को लेकर वर्षों से स्थानीय लोग सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन अब तक न तो निर्माण की खामियां दूर हुईं और न ही शहरवासियों को अपेक्षित लाभ मिल सका। हालात यह हैं कि एक सड़क निर्माण के साथ ही उखड़ने लगी, जबकि दूसरी परियोजना में नाला निर्माण आज तक पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सका है। मामला शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में प्रमुखता से उठाया गया, जहां जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने बुडको की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। बैठक में प्रभारी मंत्री एवं जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.