बीस सूत्री की बैठक में राशन, मनरेगा और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर हंगामा
सासाराम, जून 12 -- चेनारी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में शुक्रवार को बीस सूत्री प्रखंड कार्यान्वयन समिति की बैठक गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में उठाए गए मुद्दे उपाध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला ने अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना रिश्वत के लोगों का कार्य नहीं हो रहा है। सदस्य कामेश्वर सिंह ने जन वितरण प्रणाली में अनियमितता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज दिया जा रहा है। उन्होंने मनरेगा कार्यों में भी गड़बड़ी और बिना कार्य किए राशि निकासी का आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की। सदस्य भागवत जायसवाल ने पीएनसी कंपनी के डंपरों द्वारा ओवरलोडिंग किए जाने से बाजार क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.