बीस सूत्री की बैठक में उठे जनसमस्याओं के मुद्दे, आंगनबाड़ी पोशाक की गुणवत्ता पर सवाल
मुंगेर, जून 15 -- धरहरा,एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष नवीन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी जन समस्याओं और विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सदस्य चंद्रचूड़ साक्षी ने जीविका के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को वितरित की जा रही पोशाक की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए, इसकी जांच कराने की मांग की। इस पर सीडीपीओ अमृता रंजन ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है तथा विभाग को जीविका से जो पोशाक उपलब्ध होती है, उसी का वितरण बच्चों के बीच किया जाता है। यह भी पढ़ें- सरायरंजन में बीस सूत्री की हुई बैठक, विभिन्न विभागों की की गई समीक्षा सदस्यों ने अमारी पंचायत में आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति में कथित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.