आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़। भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में गुरुवार को संगठन के लोगों ने 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। न्यूनतम वेतन वृद्धि, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों के नियमितीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, सामाजिक सुरक्षा, रिक्त पदों पर भर्ती सहित श्रमिक हितों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार से मांग की। जिलामंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव श्रमिकों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना आवश्यक है। सरकार को ज्ञापन में उल्लिखित मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। यह भी पढ़ें- भारतीय मजदूर संघ की मुख्यमंत्री से गुहार, उठाई 20 मांगें प्रदेश मंत्री विपिन बिहारी पाठक ने कहा कि आउटसोर्सिंग क...