रुद्रपुर, जून 5 -- सीताराम राणा रुद्रपुर। पूर्व मेयर रामपाल सिंह को 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय) का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नियुक्ति की घोषणा के बाद उनके आवास और कार्यालय पर बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक एवं खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए, मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां वितरित कीं।डॉ. बीआर अंबेडकर जन सेवा एवं शिक्षण विकास समिति उत्तराखंड सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रामपाल सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी नियुक्ति ...