औरैया, फरवरी 10 -- औरैया। करीब दो दशक पहले लापता हुआ मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक जब सोमवार को अजीतमल के राजीव नगर पहुंचा तो मोहल्ले में हैरानी और भावुकता दोनों का माहौल बन गया। पड़ोसियों ने उसे तुरंत पहचान लिया, लेकिन उसकी बहन ने पहचानने से इनकार कर दिया। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने जांच शुरू करते हुए युवक को उसके पैतृक गांव भिजवा दिया। दौलत सिंह पुत्र रामसेवक मूल रूप से ग्राम कुशगंवा, थाना बकेवर इटावा का निवासी है। वर्ष 2006 के आसपास वह अजीतमल में अपनी बहन गुड्डी देवी के साथ रह रहा था। मोहल्ले वालों के मुताबिक उस समय वह सामान्य था और सभी से मेलजोल रखता था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसे गंभीर चोट लगी, जिससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ता चला गया। आर्थिक तंगी और इलाज के अभाव में उसकी हालत और खराब हो गई। मानसिक स्थिति ठीक न रहने पर...