सासाराम, जनवरी 6 -- नोखा। शराब कारोबारियों पर पूरी तरह नकेल कसने हेतु नोखा पुलिस टीम गठित ने मंगलवार दोपहर दक्षिणी बरांव पंचायत के बाभनपुरवा रेलवे क्रासिंग के पास एसआई विकास कुमार ने बीस लीटर शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि विक्की कुमार उर्फ बृजबिहारी सिंह पिता बच्चन चौधरी ग्राम सीसीरता त्रिवेणी टोला तथा भरत कुमार उर्फ ओम प्रकाश कुमार ग्राम शिवपुर बाइक से आ रहे थे। उसी दौरान पुलिस की वाहन देख रेलवे क्रासिंग के पास गाड़ी छोड़ भागने लगे। एसआई पुलिस बल के साथ दोनों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि दोनों युवक को बीस लीटर देशी शराब व बाइक के साथ पकड़कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.