बीस लीटर शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार बाइक जब्त
भागलपुर, मई 4 -- कहलगांव , निज प्रतिनिधि शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष अभियान के तहत रसलपुर थाना पुलिस ने चांय टोला मोड़ के पास बाइक से जा रहे दो युवकों को रोका। जांच में 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है। पकड़ाए दोनों युवक रानीपुर लाघरिया गांव के अक्षय कुमार और अखिलेश कुमार है। दोनों की उम्र का करीब 19 साल है। पुलिस ने बाइक जब्त कर दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद बाइक पकड़ाए युवक अपनी बहन की शादी में देने के लिए तीन दिन पहले खरीद की थी। यह भी पढ़ें- कटिहार: लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.