बीस लीटर शराब के साथ दो तस्कर धराया
गया, जून 6 -- आमस थाना पुलिस ने शनिवार को बलजोरी बिगहा मोड़ के समीप कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भूपनगर निवासी दानिश कुमार और औरंगाबाद निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ बाइक भी जब्त कर ली। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.